February 7, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

सावित्रीबाई फुले स्कूल में मराठी स्कूल बचाओ अभियान

हाथों में तख्तियां लिए सावित्री की पोशाक पहने लड़कियों ने नारे लगाए

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)l क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती के मौके पर साकीनाका स्थित सावित्रीबाई फुले स्कूल की लड़कियों ने मराठी स्कूल बचाने का नारा बुलंद किया। हाथों में तख्तियां लेकर लड़कियों ने सरकार से मराठी स्कूल को बचाने की मांग की।
बता दें कि सावित्रीबाई फुले साकीनाका में लड़कियों का स्कूल है और इसकी स्थापना वर्ष 1984 में हुई थी। जिस प्रकार सरकार मराठी स्कूलों की उपेक्षा कर रही है, आज सभी मराठी स्कूलों की हालत खराब है। संपूर्ण महाराष्ट्र में मराठी स्कूल की संख्या लगातार कम हो रही है। साकीनाका के सावित्रीबाई फुले स्कूल में फिलहाल 185 लड़कियां पढ़ रही हैं। एक ओर जहां मराठी भाषा को अभिजात दर्जा प्राप्त है, वहीं दूसरी ओर मराठी स्कूलों का भविष्य संकट में है। जो दुखद बात है।

स्कूल की निदेशक ज्योति सुभेदार ने कहा कि मराठी स्कूलों को बचाने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए इस मांग को लेकर आज हमने सावित्रीबाई फुले जयंती के दिन यह मांग कर रहे है।