
गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक निकला पैदल मार्च, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का लिया संकल्प
अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को “लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान के तहत गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला गया। मार्च में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, नौजवानों और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।पैदल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा को लेकर नारे लगाए। गांधी पार्क से शुरू हुआ मार्च विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और उन्होंने अभियान से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।कार्यक्रम के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी के पक्ष में राजनीतिक संकल्प भी व्यक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ पार्टी को चुनाव में समर्थन देने की बात कही।आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, नौजवान साथियों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान के प्रति जागरूकता तथा मताधिकार के महत्व को लेकर जनभागीदारी जरूरी है।
