Thursday, April 23, 2026
Homeमहाराष्ट्रआरपीआई के विजय सालवे नवी मुंबई अध्यक्ष नियुक्त

आरपीआई के विजय सालवे नवी मुंबई अध्यक्ष नियुक्त

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रवादी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने संगठन को महाराष्ट्र राज्य भर में बढ़ाने के लिए जोरदार प्रयास शुरू कर दिया है। इसके अलावा पदाधिकारियों की नियुक्ति पर भी जोर दिया है। इसी कड़ी में राष्ट्रवादी आर पी आई की एक सभा नवी मुंबई में संपन्न हुई। इस सभा में राष्ट्रवादी आर पी आई, पक्षाध्यक्ष नामदेव साबले द्वारा विजय साळवे को नवी मुंबई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि सन्यासराव यलमचिली को नवी मुंबई उपाध्यक्ष, नियुक्त किया गया । वहीं सुधीर ठाकुर को नवी मुंबई महासचिव तथा निशा गायकवाड को कोषाध्यक्ष घोषित किया । साथ ही धर्मेंद्र ठाकुर को सचिव पद पर नियुक्त किया गया ।इन सभी पदाधिकारियो को नवी मुंबई की जबाबदारी दी गई है। इस कार्यक्रम मे लहू गड पाक्षिक के संपादक विजय क्षीरसागर , महाराष्ट्र प्रदेश सचिव अजय ठोंबे,मुंबई युथ रिपब्लिकन के अध्यक्ष एडवोकेट कनिष्क साबले , तालुका अध्यक्ष वेंकटेश गोसाई सहित नई मुंबई के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बडी संख्या में उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments