Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्वागत से अभिभूत प्रदेशाध्यक्ष बोले उत्साह बता रहा है कि 2024 में...

स्वागत से अभिभूत प्रदेशाध्यक्ष बोले उत्साह बता रहा है कि 2024 में फिर प्रचंड बहुमत

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के प्रथम आगमन पर काँटे बाईपास से लेकर कसरवल तक भाजपाइयों ने जगह-जगह फूल मालाओं व ढोल-नगाड़े के साथ भव्य स्, विधायकगण अनिल कुमार त्रिपाठी, अंकुर राज तिवारी एवं गणेश चौहान, युवा नेता वैभव चतुर्वेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांटे एवं सरैया बाईपास पर हजारों समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
इस दौरान अपने स्वागत से अभिभूत श्री चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह उत्साह बता रहा है कि 2024 में फिर प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में सरकार बनने जा रही है। 2024 में भाजपा लोकसभा की सभी सीटों पर अपना परचम लहराएगी।
भारी बारिश में भी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जिले विभिन्न स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत प्रमुख रूप से मौके पर पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्रा एवं अष्टभुजा शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष सेतभान राय, राम ललित चौधरी,भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि, चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा, महामंत्री कौशलेंद्र सिंह दीपू, जिला उपाध्यक्ष जोखई सिंह, ई०सुधांशु सिंह, अमर राय, किसान मोर्चा के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, विवेकानंद वर्मा, पौली ब्लाक प्रमुख राम मिलन यादव, व्यापारी नेता श्रवण कुमार अग्रहरी, सत्यप्रकाश गुप्त सिपाही, इंजीनियर नितिन सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, विशाल सिंह, सौरभ पांडेय, अजय वर्मा, अश्वनी चौरसिया सहित हजारों लोगों ने स्वागत किया।

RKP News गोविन्द मौर्य
RKP News गोविन्द मौर्यhttp://www.rkpnewsup.com
I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments