मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता आर.एन.यादव लंबे अरसे के बाद राकांपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। सपा महाराष्ट्र प्रदेश अबू आसीम आजमी ने आर एन यादव की नियुक्ति पनवेल शहर, नवी मुबंई शहर के अध्यक्ष पद पर की है।इसके अलावा कल्याण शहर प्रभारी नियुक्त किया।बता दे , की पिछले 24 वर्ष पूर्व आर . एन.यादव समाजवादी पार्टी से अलग होकर राष्ट्रवादी पार्टी में शामिल हुए थे। परंतु वर्तमान समय मे राष्ट्रवादी पार्टी मे दो धड़ा बनने के बाद अलग थलग पड़े पार्टी पदाधिकारियों द्वारा अपनी अलग राजीनीतिक राह अख्तियार करने के कारण, विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से जुड़ रहे है ।
कयास लगाया जा रहा है कि आगामी समय मे होने वाले चुनावों मे आर एन यादव को सपा प्रदेश प्रमुख विपक्षी राजनीतिक पार्टियों के बीच तुरुप के इक्का के तौर पर उपयोग कर सकते हैं ।
बता दे कि राकांपा में रहकर आर एन यादव ने बड़े बड़े आंदोलनों के जरिये राकांपा की स्थिति ग्रामीण भागो मे मजबूत बनाने का कार्य किया।
इसके अलावा राकांपा में रहकर पनवेल जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए आर.एन.यादव ने बहुत आदोंलन किये। जिसमें पुनर्वसन का मुद्दा प्रमुख था, आज भी कुछ लोगों को घर मिला है अतः उनको न्याय दिलाने के लिए यादव फिर एक बार समाज वादी पार्टी में सक्रिय हो गये हैं। वहीं पनवेल कलंबोली में आयोजित पत्रकार परिषद में पत्रकारों को संबोधित करते हुए आर एन यादव ने स्पष्ट करते हुआ कहा की सपा प्रमुख, युवा राष्ट्रीय नेता अखिलेश यादव ,शिवपाल सिंह से प्रेरित होकर सपा को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने का कार्य करेंगे ।

You missed