गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। यामिनी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान में “कत्थक उत्सव” प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
इस कथक नृत्य में नृत्यांगनाओ ने जमकर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में वंदना दास,सोशल वर्कर दूरदर्शन आकाशवाणी की सीनियर आर्टिस्ट जज के रूप में उपस्थित रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ यामिनी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान की अध्यक्षा गीता सिंह एवं वंदना दास (सोशल वर्कर दूरदर्शन आकाशवाणी की सीनियर आर्टिस्ट) द्वारा दीप प्रज्वलित करके हुआ।
यामिनी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान की निदेशिका गीता सिंह ने वंदना दास एवं गुरु मां सोनिका सिंह (अंतरराष्ट्रीय कत्थक नृत्यांगना) को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
प्रतियोगिता की शुरुआत शिवि द्वारा कत्थक नृत्य की प्रस्तुति से हुई, तत्पश्चात प्रेक्षा ने अपने नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रस्तुतिकार आरना द्वारा अपने नृत्य की प्रस्तुति की गई।कत्थक उत्सव में प्रतिभागियों ने कथक नृत्य में तत्कार, नमस्कार, थाट, आमद, परन, चक्कर धार परन, कवित, आदि की प्रस्तुति दी। कत्थक नृत्यांगनो के नृत्य प्रदर्शन से कार्यक्रम का माहौल कत्थकमय बन गया था, नृत्यांगनाओं ने जबरदस्त प्रदर्शन से निर्णायक मण्डल को विजेताओं का चयन कर पाना मुश्किल हो रहा था। दूषीका ने कथक नृत्य में 109 चक्कर लगाकर दर्शकों को अचंभित कर दिया। छोटे बच्चों में वाग्मिता, पीहु, समृद्धि, जरिष्ठा, ने कथक नृत्य की जबरदस्त प्रस्तुति दी। इतनी कम उम्र के बच्चों को कत्थक प्रस्तुति देते देख निर्णायक एवं दर्शक आश्चर्यचकित हो गए। सुजीत एवं केशव ने भी शास्त्रीय कथक नृत्य की प्रस्तुति दी और दर्शकों की वाहवाही बटोरी। बाकी प्रतिभागी जैसे आरना, श्रेया, समृद्धि, जरिष्ठा, ओजस्वी, रिद्धिमा, वाग्मिता, अवनी, भूमि, कामाख्या, दक्षिता, विदिशा, हर्षिका ने अपनी जमकर प्रस्तुति दिखाई जिससे श्रोता बहुत प्रभावित हुए।
प्रतियोगिता में प्रथम में शिवि, द्वितीय में अमृता और तृतीय में दुषिका को स्थान प्राप्त हुआ।
यामिनी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान की निदेशिका गीता सिंह ने सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में गीता सिंह ने सबको धन्यवाद ज्ञापित किया।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.