Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedसंयुक्त व्यापार मंडल की बैठक सम्पन्न

संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक सम्पन्न

विभिन्न समस्याओ को लेकर 12 जनवरी 2024 को देवरिया मुख्यालय पर होगा विशाल प्रर्दशन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देवरिया जनपद मे सुचारू रूप से कार्य कर रहे सभी व्यापारिक संगठनो की एक अति आवश्यक बैठक संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले आयोजित हुआ जिसमे विभिन्न व्यापारिक समस्याओ पर विस्तृत चर्चा हुई !
और बैठक मे सभी व्यापार मंडलो के शीर्ष पदाधिकारीगणो ने सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया की देवरिया जनपद के सभी छोटे-बड़े व्यापारियो के विभिन्न समस्याओ को लेकर 12 जनवरी 2024 को सुबह 10 बजे से – संयुक्त व्यापार मंडल जनपद देवरिया के बैनर तले एक विशाल प्रर्दशन किया जायेगा और भारत सरकार के प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन देवरिया के जिलाधिकारी महोदय को दिया जायेगा।
इस संयुक्त बैठक मे मुख्य रूप से- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तरफ से- प्रदेश उपाध्यक्ष मंटू बाबू जायसवाल, प्रदेश मंत्री सुरेन्द्र जायसवाल,संरक्षक बासुदेव वर्मा, जिलाध्यक्ष ईश्वरचन्द विद्यासागर जायसवाल, जिला महासचिव श्रषिकेश जायसवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र गुप्ता, एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तरफ से- प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र त्रिपाठी ,और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तरफ से- जिला महासचिव योगेश सिंह, युवा जिलाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुसुमाकर त्रिपाठी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुडडू बाबा,और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम मरोदिया,और जनपद व्यापार मंडल के तरफ से- नगर अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल, महासचिव जीवन लाल बर्नवाल, बैजनाथ सोनी, रितेश जी,एवं हेमंत बुलाकिया सहित अन्य व्यापारिक संगठनो के शीर्ष पदाधिकारीगण शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments