संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत (09 मई 2026) को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें जिला प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह और प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासिर अहमद मौजूद रहे।
बैठक में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए कार्ययोजना पर चर्चा की गई। प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि सभी न्यायालयों से नोटिसों की तामीला कराई जा रही है और तैयारियां तेज़ी से पूरी की जा रही हैं।
प्रधान न्यायाधीश ने आम जनमानस से अपील की कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेकर इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे पारिवारिक विवाद जो न्यायालय में लंबित नहीं हैं, उन्हें प्री-लिटिगेशन स्तर पर आपसी सुलह-समझौते के जरिए निस्तारित कराया जा सकता है। इसके लिए संबंधित पक्ष को केवल एक प्रार्थना पत्र में विवाद का विवरण देना होगा।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत में निस्तारित मामलों का आदेश न्यायालय की डिक्री के समान मान्य होगा।
