Thursday, January 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदिव्यांगजनों को 17 सितंबर को मिलेगा सहायक उपकरण

दिव्यांगजनों को 17 सितंबर को मिलेगा सहायक उपकरण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, कानपुर के द्वारा जनपद संतकबीरनगर में चयनित 351 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण कार्यक्रम दिनांक 17 सितम्बर 2024 को प्रातःकाल 11ः00 बजे से जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद, संतकबीरनगर में निर्धारित हुआ है।
जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु ड्यूटी में लगाये गये समस्त अधिकारियों को उनके दायित्वों का निर्धारण करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिये हैं।
उक्त के सम्बन्ध खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने क्षेत्र के चयनित दिव्यांग जनो को उपकरण प्राप्त करने हेतु चिन्हांकन के समय दी गयी पर्ची व दिव्यांगता प्रमाण-पत्र को अपने साथ लाने हेतु सूचित कर दें। जिन दिव्यांगजनों का चिन्हांकन के समय दी गयी पर्ची खो गयी है अथवा नहीं मिल रही है वे दिव्यांग अपने साथ दिव्यांगता प्रमाण-पत्र व परिचय पत्र (जैसे-आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड आदि) पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर अवश्य आयेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments