देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में शुक्रवार सुबह 5 से 8 बजे तक पूरे जनपद में मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और 571 व्यक्तियों व 366 वाहनों की चेकिंग की।अभियान का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और लोगों में विश्वास बढ़ाना रहा। चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दो वाहनों का चालान किया गया। आमजन ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

You missed