Wednesday, December 24, 2025
Homeउत्तर प्रदेशडॉ आंबेडकर के अपमान पर गृहमंत्री का इस्तीफा लेकर ही खत्म होगा...

डॉ आंबेडकर के अपमान पर गृहमंत्री का इस्तीफा लेकर ही खत्म होगा कांग्रेस का आंदोलन

जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस ने सदैव बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर का सम्मान किया है।उनके नेतृत्व में ही कांग्रेस ने देश का संविधान निर्मित करवाया।उक्त बातें जिला कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा।उन्होंने कहा कि आज भाजपा उनके द्वारा लिखे संविधान को बदलने में लगी हुई है।अगर विगत लोकसभा चुनाव में उसे पूर्ण बहुमत मिला होता तो अब तक संविधान को पूरी तरह से बदल दिया गया होता।लेकिन देश की जनता भाजपा के मंसूबे को समझ गई थी। आज जब हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जब संविधान की रक्षा की बात करते हैं तो भाजपा के लोग तरह तरह का षड्यंत्र रच कर हमारे नेताओं को फर्जी मुकदमे में फंसा कर इस अभियान को रोकना चाहते हैं,लेकिन कांग्रेस भाजपा के इस चाल में फंसने वाली नही है।जब कांग्रेस मणिपुर,अड़ानी ,संभल जैसे मुद्दे को उठाना चाहती है तो सत्ता पक्ष सदन नहीं चलने दे रहा है।
रामजी गिरि ने कहा कि जब तक गृह मंत्री इस्तीफा नहीं दे देते हैं तब तक कांग्रेस अपना धरना प्रदर्शन व आंदोलन गांधीवादी तरीके से चलाती रहेगी। भाजपा गरीबों को और गरीब बनाने का अभियान चला रही है।चंद बड़े उद्योगपति के हाथों की खिलौना बन गई है।कांग्रेस के कार्यकर्ता 24 को पूरे देश में बाबा साहेब डॉ आंबेडकर के सम्मान के लिए मार्च निकालने जा रहे हैं। प्रेस वार्ता के समय आलोक त्रिपाठी राजन,महेन्द्र अम्बेडकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments