Tuesday, April 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअत्याधुनिक तकनीक से लैस कलेक्ट्रेट सभागार एवं वीसी हॉल का मण्डलायुक्त ने...

अत्याधुनिक तकनीक से लैस कलेक्ट्रेट सभागार एवं वीसी हॉल का मण्डलायुक्त ने किया उद्घाटन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक तकनीक से लैस, नए कलेवर वाले पुर्ननिर्मित कलेक्ट्रेट सभागार एवं एनआईसी वीडियों कॅाफ्रेंसिंग भवन का मण्डलायुक्त बस्ती योगेश्वर राम मिश्र ने फीता काटकर उद्घाटन किया । इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता, अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह मौजूद रहे ।

आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती ने कलेक्ट्रेट सभागार एवं वीडियों कॅांफ्रेसिंग रूम का उद्घाटन करते हुए जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के प्रयासों की सराहना किया तथा कहा कि वर्तमान परिवेश में बैठक स्थल, सभागार अथवा ऑफिस का आधुनिक उपकरणों एवं सुविधाओं से युक्त होना नितान्त आवश्यक है। उन्होंने अप-टू-डेट कॉफ्रेसिंग हॉल एवं सभागार को देखकर प्रसन्नता व्यक्त किया तथा जिलाधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इसके लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री सिंह ने मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र को संत कबीर दास की पोर्ट्रेट प्रदान कर स्वागत कियाl

इस दौरान उप जिलाधिकारी नवीन कुमार श्रीवास्तव , अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र , जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नागेन्द्र कुमार सिंह , जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चन्द्रशेखर यादव , जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकार प्रियंका यादव , जिला प्रोबेशन अधिकारी श्वेता त्रिपाठी समात प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments