Saturday, April 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिला मुख्यालय के विधियानी रोड न बनने से नाराज़ नगरवासियों ने सड़क...

जिला मुख्यालय के विधियानी रोड न बनने से नाराज़ नगरवासियों ने सड़क पर रोपा धान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के अंतर्गत आने वाले विधियानी रोड की दुर्दशा से नाराज़ होकर स्थानीय नागरिकों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे नगरवासियों का सब्र तब टूट गया जब लगातार शिकायतों और ज्ञापनों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। विरोधस्वरूप शुक्रवार को दर्जनों नागरिकों ने सड़क पर धान की रोपाई कर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की।
स्थानीय निवासी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि इस सड़क की हालत बरसात में और भी खराब हो जाती है। कीचड़ और गड्ढों के कारण बच्चों का स्कूल जाना, मरीजों का अस्पताल पहुँचना और रोजमर्रा की आवाजाही बेहद मुश्किल हो जाती है। जब बार-बार कहने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई, तो हमें यह कदम उठाना पड़ा।
नगरवासी प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि सड़क का निर्माण शीघ्र कराया जाए, अन्यथा उनका आंदोलन और तेज होगा। अनोखे विरोध ने सोशल मीडिया पर भी ध्यान खींचा है और अब यह मुद्दा जनदबाव के रूप में जोर पकड़ रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments