बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )सिकंदरपुर नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा अल्पकालीन विस्तारक योजना के निमित्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सिकंदरपुर नगर के साथ-साथ बेल्थरा नगर, सीयर खंड, पंदह खंड एवं नवानगर खंड से जुड़े स्वयंसेवकों की सहभागिता रही।कार्यशाला का उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाना तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक संघ के विचार एवं सेवा कार्यों को पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।इस अवसर पर रसड़ा जिला के सह जिला संघचालक श्री लाल बच्चन एवं जिला कार्यवाह श्री सतीश का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अल्पकालीन विस्तारक योजना की भूमिका, कार्यपद्धति, संगठनात्मक अनुशासन तथा समाज के बीच संपर्क और सेवा कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।कार्यशाला में उपस्थित स्वयंसेवकों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए निर्धारित दायित्वों को पूरी निष्ठा एवं अनुशासन के साथ निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान आपसी संवाद और विचार-विमर्श के माध्यम से आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।कार्यशाला ने स्वयंसेवकों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।