धनतेरस पर बाजारों में छाई रौनक, खरीदारी के उत्साह से गुलजार हुआ घंटाघर एस्प्रा गोरखपुर शोरूम
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)
धनतेरस के पावन अवसर पर बाजारों में रौनक देखते ही बनी। त्योहार की खुशियों और खरीदारी के उत्साह के बीच घंटाघर स्थित एस्प्रा गोरखपुर शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार जमकर खरीदारी की। सुबह से ही शोरूम में ग्राहकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा।
धनतेरस पर नई वस्तुओं की खरीदारी को शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसी परंपरा के चलते लोगों में खरीदारी को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। परिवार के साथ पहुंचे ग्राहकों ने अपनी पसंद के सामान की खरीदारी कर त्योहार की खुशियों को और यादगार बनाया। शोरूम में ग्राहकों की बढ़ती आवाजाही से पूरे बाजार में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।
धनतेरस के पर्व पर बाजारों में उमड़ी भीड़ ने कारोबार को नई रफ्तार दी। दुकानों और शोरूम पर बढ़ी चहल-पहल से व्यापारियों के चेहरे भी खिले नजर आए। दीपावली से पहले धनतेरस की इस रौनक ने बाजारों में त्योहार के उत्साह को दोगुना कर दिया।
