7 नवंबर 2026, शनिवार | नरक चतुर्दशी विशेष राशिफ

आज का पंचांग एवं छोटी दिवाली का महत्व (नई दिल्ली के अनुसार)

नई दिल्ली, 7 नवंबर। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शनिवार सुबह 10:47 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ होगी। आज नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली, काली चौदस और मासिक शिवरात्रि का विशेष धार्मिक महत्व है। विक्रम संवत 2083 (सिद्धार्थी) तथा शक संवत 1948 (पराभव) चल रहा है। चित्रा नक्षत्र अगले दिन सुबह 5:52 बजे तक और प्रीति योग सुबह 3:28 बजे तक रहेगा। वणिज करण के बाद विष्टि करण अर्थात भद्रा का प्रभाव रहेगा।

सूर्योदय सुबह 6:37 बजे और सूर्यास्त शाम 5:32 बजे होगा। चंद्रास्त दोपहर 4:02 बजे तथा अगला चंद्रोदय 8 नवंबर को सुबह 5:41 बजे होगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 से दोपहर 12:26 बजे तक और अमृत काल रात 11:10 से 12:50 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 9:21 से 10:43 बजे तक तथा यमगंड दोपहर 1:26 से 2:48 बजे तक रहेगा।

धार्मिक मान्यता के अनुसार छोटी दिवाली पर दीपदान, भगवान श्रीकृष्ण की पूजा और यम दीपदान का विशेष महत्व है। इस दिन घर की स्वच्छता, दीप प्रज्वलन और सकारात्मकता के साथ पर्व मनाया जाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार चंद्रमा कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के प्रेम, धन, शिक्षा और कार्यक्षेत्र पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है।

12 राशियों का दैनिक राशिफल

♈ मेष राशि आज का दिन नई संभावनाओं और व्यस्तताओं से भरा रह सकता है। करियर: कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता और प्रतिभा की सराहना होगी। धन: अनावश्यक खर्च से बचें और किसी को उधार देने से पहले सोचें। प्रेम: जीवनसाथी के साथ भावनात्मक तालमेल बनाए रखें। शिक्षा: विद्यार्थियों को एकाग्रता से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य: तनाव से दूरी रखें। शुभ देवता: हनुमान जी। शुभ रंग: सफेद। भाग्यशाली अंक: 9।

♉ वृषभ राशि आज संपत्ति और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। करियर: कारोबार में पुरानी योजना आगे बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धन: प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण बातचीत सफल हो सकती है। प्रेम: जीवनसाथी से बातचीत में संयम रखें। शिक्षा: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत जारी रखनी चाहिए। स्वास्थ्य: खानपान पर ध्यान दें। शुभ देवता: माता लक्ष्मी। शुभ रंग: क्रीम। भाग्यशाली अंक: 6।

♊ मिथुन राशि आज रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। करियर: नौकरी और व्यापार में सफलता के अवसर मिल सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। धन: अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। प्रेम: रिश्तों में विश्वास और संवाद बढ़ेगा। शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए नया सीखने का अच्छा समय है। स्वास्थ्य: पर्याप्त आराम करें। शुभ देवता: भगवान गणेश। शुभ रंग: हरा। भाग्यशाली अंक: 5।

♋ कर्क राशि आज मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। करियर: लंबे समय से लंबित कार्य पूरा होने के संकेत हैं। व्यापार में धैर्य से निर्णय लें। धन: लेन-देन में सावधानी बरतें। प्रेम: परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। शिक्षा: विद्यार्थियों को शिक्षकों का मार्गदर्शन लाभ देगा। स्वास्थ्य: मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान करें। शुभ देवता: भगवान शिव। शुभ रंग: केसरिया। भाग्यशाली अंक: 2।

♌ सिंह राशि आज आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में वृद्धि हो सकती है। करियर: कारोबार में प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त मिलेगी। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लक्ष्य पूरे होने की संभावना है। धन: आर्थिक स्थिति मजबूत करने की योजना बनेगी। प्रेम: साथी की भावनाओं को महत्व दें। शिक्षा: विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिल सकता है। स्वास्थ्य: दिनचर्या व्यवस्थित रखें। शुभ देवता: सूर्य देव। शुभ रंग: सुनहरा। भाग्यशाली अंक: 1।

♍ कन्या राशि आज व्यापार और व्यक्तिगत संबंधों में नए अवसर मिल सकते हैं। करियर: नए अनुबंध मिलने की संभावना है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। धन: बढ़ते खर्च के कारण बजट प्रभावित हो सकता है। प्रेम: किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन खुश करेगी। शिक्षा: विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य: पाचन और खानपान का ध्यान रखें। शुभ देवता: भगवान गणेश। शुभ रंग: हल्का हरा। भाग्यशाली अंक: 5।

♎ तुला राशि आज आर्थिक मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। करियर: कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। धन: रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। प्रेम: चंद्रमा का राशि परिवर्तन रिश्तों में संतुलन और मधुरता लाने का संकेत देता है। शिक्षा: विद्यार्थियों को रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य: पर्याप्त नींद लें। शुभ देवता: माता लक्ष्मी। शुभ रंग: गुलाबी। भाग्यशाली अंक: 6।

♏ वृश्चिक राशि आज आपकी समझ और अंतर्ज्ञान मजबूत रह सकता है। करियर: नया व्यावसायिक काम शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लें। धन: बजट बनाकर खर्च करना लाभकारी रहेगा। प्रेम: रिश्तों में संदेह के बजाय विश्वास को प्राथमिकता दें। शिक्षा: विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। स्वास्थ्य: तनाव से बचें। शुभ देवता: भगवान हनुमान। शुभ रंग: लाल। भाग्यशाली अंक: 9।

♐ धनु राशि आज प्रतिभा और कौशल से अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। करियर: कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। धन: आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखें। प्रेम: परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। शिक्षा: विद्यार्थियों को वरिष्ठों और शिक्षकों की सलाह से लाभ होगा। स्वास्थ्य: नियमित व्यायाम करें। शुभ देवता: भगवान विष्णु। शुभ रंग: पीला। भाग्यशाली अंक: 3।

♑ मकर राशि आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बन सकते हैं। करियर: नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और व्यापार में नई योजना सफल हो सकती है। धन: मकान या वाहन खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है। कानूनी मामलों में अनुकूलता की उम्मीद रहेगी। प्रेम: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा: विद्यार्थियों को अनुशासन से लाभ होगा। स्वास्थ्य: हड्डियों और जोड़ों का ध्यान रखें। शुभ देवता: शनिदेव। शुभ रंग: नीला। भाग्यशाली अंक: 8।

♒ कुंभ राशि आज रचनात्मकता और नए विचार आपकी पहचान बन सकते हैं। करियर: कार्यक्षेत्र में आपकी अलग सोच की सराहना होगी। नए काम की शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं। धन: निवेश से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करें। प्रेम: संबंधों में स्पष्ट बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी। शिक्षा: विद्यार्थियों को तकनीकी और रचनात्मक विषयों में लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य: यात्रा के दौरान सावधानी रखें। शुभ देवता: भगवान शिव। शुभ रंग: आसमानी। भाग्यशाली अंक: 8।

♓ मीन राशि आज आर्थिक और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है। करियर: कामकाज में नई जिम्मेदारी या अवसर मिल सकते हैं। धन: आय के नए स्रोत विकसित होने की संभावना है। पुरानी आर्थिक समस्या का समाधान मिल सकता है। प्रेम: प्रियजनों के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। शिक्षा: विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने की जरूरत है। स्वास्थ्य: मानसिक शांति और आराम को प्राथमिकता दें। शुभ देवता: भगवान विष्णु। शुभ रंग: पीला। भाग्यशाली अंक: 3।

ज्योतिषीय परामर्श: पंडित प्रमोद मिश्र

डिस्क्लेमर: यह राशिफल ज्योतिषीय एवं धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है। राष्ट्र की परम्परा इसकी पुष्टि नहीं करता। इसे सामान्य जानकारी और मनोरंजन के उद्देश्य से पढ़ें। किसी महत्वपूर्ण आर्थिक, स्वास्थ्य अथवा व्यक्तिगत निर्णय के लिए केवल राशिफल पर निर्भर न रहें।