संघ के पदाधिकारियों ने जताया गहरा दुख, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय सलाहकार (धर्म एवं सांस्कृतिक पुनरुत्थान प्रभाग) विवेक सोनी के पिता के निधन से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। उनके निधन पर संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।संघ के केंद्रीय संयोजक हेमेन्द्र प्रताप सिंह तोमर ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पिता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा संगठन विवेक सोनी और उनके परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री संजय झा, कोषाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, महिला प्रभाग की महामंत्री डॉ. सोनी सिंह, संत कबीर नगर के जिलाध्यक्ष उमा शंकर पाण्डेय, भाजपा जिला मंत्री ई. सुधांशु सिंह, गौरव कुमार, पुनीत मिश्र एवं नवनीत मिश्र सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।