
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल किया गया। जिसमें महराजगंज के जिलाधिकारी अनुनय झा का तबादला हरदोई किया गया है। उनकी जगह संतोष कुमार शर्मा को महराजगंज का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार संतोष कुमार शर्मा इससे पहले अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के सीईओ थे। साथ ही वे अयोध्या के नगर आयुक्त के पद पर भी कार्यरत थे। सोनभद्र जिले के मूल निवासी संतोष कुमार शर्मा 2021 के आईएएस है।
More Stories
यात्रियो की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनो की अवधि मे विस्तार
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव मंदिर की नीव रखी गई
दीक्षोत्सव-25: भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न