Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगणपति सॉल्वेंट इंडस्ट्री मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण

गणपति सॉल्वेंट इंडस्ट्री मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सोहनपुर स्थित गणपति सॉल्वेंट इंडस्ट्री जो की अपने निर्माण के अंतिम चरण में है, का निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी प्रत्युष पांडेय ने किया
एमएसएमई की योजना के अंतर्गत दस करोड़ की लागत से बनने वाला ढाई एकड़ में विस्तृत यह प्लांट राइस ब्रान से खाद्य तेल निकालने का प्रक्रम है। प्रस्तावित परियोजना के संचालन की पूरी जानकारी तथा संचालन में आने वाली समस्याओं के बारे में अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी ली और प्लांट के संचालन में सरकार द्वारा पूर्ण समर्थन व सहयोग का आश्वासन दिया। निर्माण की प्रक्रिया में बने हुए इंफ्रास्ट्रक्चर और भट्टी आदि का निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड के उप प्रबंधक रोहित सिंह, इण्डियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन देवरिया के उपाध्यक्ष विजय कुशवाह, गणपति सॉल्वेंट प्लांट के प्रोपराइटर नारद मुनि, विजय राजभर, संजय यादव अंकित मिश्र तथा अन्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments