Friday, October 31, 2025
Homeउत्तर प्रदेश7 वर्षीय राशिदा ने रखा रमजान का पहला रोजा

7 वर्षीय राशिदा ने रखा रमजान का पहला रोजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सेमरियावां बाजार निवासी उलेमा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष शोऐब अहमद नदवी की 7 वर्षीय बेटी राशिदा खातून ने अपना पहला रोजा रखकर मुस्लिम समाज के लिए एक मिसाल पेश की है। राशिदा ने रविवार को अपना पहला रोजा रखा और दिन भर इबादत में बिताया। इफ्तार के समय उन्होंने खजूर और शरबत से अपना रोजा खोला और देश की शांति और समृद्धि के लिए दुआ की।
राशिदा के परिवार और समुदाय के लोगों ने उनके इस कदम की सराहना करते हुए बधाई दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments