Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहोली पर डीजे पर गाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट,...

होली पर डीजे पर गाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 5 लोग घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के महुली थाना क्षेत्र के कर्री गांव में होली के दिन डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को गांव में अनिल के दरवाजे पर बच्चे डीजे पर गाना बजाकर नाच रहे थे। इसी दौरान रत्नेश तिवारी और राकेश तिवारी वहां पहुंचे। उन्होंने डीजे पर दूसरा गाना बजाने की मांग की। बच्चों के मना करने पर विवाद हो गया। जिसमें संतराम राजभर, अनिल राजभर, सुरेन्द्र राजभर, सुकन्या समेत अन्य लोगो को चोटें आई। राजभर पक्ष का आरोप है कि शाम करीब 3 बजे रत्नेश तिवारी, अशोक तिवारी, राकेश तिवारी और गोलू लाठी-डंडे लेकर वापस आए। ट्रांसफॉर्मर तिराहे पर गालियां देने लगे। विरोध करने पर नशे में धुत आरोपियों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान ट्रांसफॉर्मर के पास स्थित कई छप्पर में आग लग गई। छप्पर में जानवर और कंडे रखे थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments