Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedअराजक तत्वों ने फूक डाले किराने की दुकान

अराजक तत्वों ने फूक डाले किराने की दुकान

कुछ दिनों पहले दबंगों ने राम मिलन यादव से की थी मारपीट

तूर्तिपार /भागलपुर (राष्ट्र की परम्परा) उभाव थाना क्षेत्र के तूर्तिपार चौराहे पर राममिलन यादव की किराने की दुकान है, जिसको अराजक तत्वों द्वारा सोमवार की रात को फूक दीया गया।
तूर्तिपार चौराहे पर राम मिलन यादव की एक किराने की दुकान थी, जिससे उनके परिवार का भरण पोषण हो रहा था। राममिलन का कहना है कि कुछ दबंग लोगों द्वारा तूर्तिपार चौराहे पर मार पीट तथा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। राममिलन का परिवार तिलक समारोह में सोमवार को कही गया हुआ था। 12:00 बजे आने तक दुकान उनकी ठीक-ठाक थी, जब वे घर चले गए तो अराजक तत्वों ने इनकी दुकान को आग के हवाले कर दिया। सूचना पाकर राम मिलन दौड़े लेकिन जब तक कुछ कर पाते तब तक दुकान राख में बदल चुका था।
राममिलन का कहना है कि दबंगों द्वारा मेरी दुकान में आग लगा दी गयी रात दिन हमें डराया धमकाया जा रहा है। जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिसकी सूचना कई बार उभाव थाने में दे चुका हूं। राममिलन ने बताया कि मेरे साथ जान माल की हानि हो सकती है, अतः
शासन प्रशासन से गुहार लगा रहा हूं लेकिन दबंगो पर कोई कार्रवाई नहीं की गई । राममिलन ने बलिया कप्तान को भी इसकी सूचना दी तथा सीएम पोर्टल पर भी गुहार लगाई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments