Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतेंदुआ के हमले से ग्रामीण घायल,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

तेंदुआ के हमले से ग्रामीण घायल,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जिले के तहसील मोतीपुर अन्तर्गत कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग के निशान गाड़ा रेंज के भट्ठा बरगदहा गांव में सुबह-सुबह तेंदुआ के लगातार हमले से हाहाकार मचा हुआ है। जहां चार लोग घायल हो गये जिसमें तीन लोगों को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर रेफर किया गया है। वही लगातार बढ़ते तेंदुआ के हमले से ग्रामीण में काफी दहशत है।कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के भट्ठा बरगदहा गांव का है। जहां पर सुबह सौच के लिये खेत की तरफ जा रहे रमाकांत पर अचानक तेंदुआ ने हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये हों गए इसके पश्चात तेंदुआ बगल के घर के अंदर मौजूद संदीप के ऊपर भी हमला कर दिया जिसमें संदीप भी घायल हो गया मैं इसके पश्चात शत्रुघ्न के घर के अंदर घुस गया और और घर से निकलते समय पुलिया के पास शंकर दयाल पर हमला कर दिया और मौके पर पहुंचे वनकर्मियों के द्वारा घायल लोगों को इलाज से लिए सीएचसी रेफर कर दिया गया है और इस दौरान ग्रामीण पर हमला करते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हमला करने का पक्ष तेंदुआ पास में ही मौजूद गन्ने के खेत में घुस गया. हम लोग से क्षेत्रीय ग्रामीण काफी दहशत में है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुआ को पकड़ने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments