Monday, April 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन

जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

             मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में "सुशासन सप्ताह-प्रशासन गाँव की ओर" जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
         मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि भारत सरकार का प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा  19 दिसंबर 24 से 24 दिसंबर 24 तक सुशासन सप्ताह अभियान संचालित किया जा रहा हैं। इस अभियान का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार के विभागों की सक्रिय भागीदारी और समर्थन से सुशासन को बढ़ावा देना है।

      मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि अवधि में आईजीआरएस के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का निस्तारित सुनिश्चित किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने पोर्टल पर प्राप्त आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व निवास प्रमाण-पत्रों के आवेदनों सहित जनकल्याणकारी योजनाओं यथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राशन कार्ड तथा पेंशन आदि आवेदनों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनशिकायतों के समाधान पर सफलता की कहानी अपलोड किया जाय।
           कार्यशाला में जिला विकास अधिकारी  आनन्द प्रकाश तथा जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राजेश कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments