Wednesday, April 8, 2026
Homeमहाराष्ट्रविलास गोरेगांवकर राष्ट्रीय चर्मकार संघ मुंबई प्रदेश के अध्यक्ष नियुक्त

विलास गोरेगांवकर राष्ट्रीय चर्मकार संघ मुंबई प्रदेश के अध्यक्ष नियुक्त

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय चर्मकार संघ यह चर्मकार समाज और बहुजन समाज की प्रगति और उत्थान के लिए लंबे समय कर रहा है। यह गैर राजनीतिक संगठन पूर्व विधायक बाबूराव माने के नेतृत्व में कार्य कर रहा है जो कि चौबीसों घंटे अन्याय से लड़ते हुए आम लोगों को उनका अधिकार और न्याय दिलाता है और पिछले 25-30 वर्षों से कई लोगों का आधार बन गया है। बता दें कि हाल ही में राज्य स्तरीय चर्मकार समाज की भव्य चिंतन बैठक धारावी में संपन्न हुई। इस बैठक में मुंबई के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता विलास गोरेगांवकर को राष्ट्रीय चर्मकार संघ मुंबई प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय चर्मकार संघ के संस्थापक अध्यक्ष पूर्व विधायक बाबूराव माने महाराष्ट्र के अध्यक्ष राम भाऊ कदम, महिला प्रदेश अध्यक्ष मनाली ताई गवली नारायण गायकवाड़, परशुराम इंगोले वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर शेजवल एडवोकेट विट्ठल कड़वे, रमेश हकारे, जगन्नाथ खाड़े, सीमा ताई कारंडे व मुंबई के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट कैलाश आगवने की ओर से पुष्पगुच्छ, शाल और नियुक्ति पत्र देकर विलास गोरेगांवकर के कार्यों का गौरव किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments