Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहीरापीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव का मतदान जारी

हीरापीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव का मतदान जारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद मे छात्रसंघ चुनाव का मतदान जारी है। म्हाविद्यालय परिसर में बनाए गए मतदान केंद्रों पर सात पदों के लिए 23 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 2640 छात्र-छात्राएं अपने मत से कर रहे हैं।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रात: मतदान शुरू हो गया है। मतदान समाप्ति के बाद आज ही मतगणना के पश्चात देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

छात्रसंघ के चुनाव के प्रत्याशी मतदाताओं के पैरों में दंडवत हो कर मनुहार करते हुए अपने पक्ष में मतदान की अपील करते नजर आ रहे हैं। छात्र नेता बैरिकेटिंग पर चढ़ कर वोट मांग रहे हैं और सुरक्षाकर्मी मतदाताओं को परिसर में पहूंचा रहे हैं। जिससे कोई अव्यवस्था न उत्पन्न होने पाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments