Friday, February 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश विधानसभा उप चुनाव में पार्टी को मिली प्रचंड...

महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश विधानसभा उप चुनाव में पार्टी को मिली प्रचंड जीत भाजपाइयो में जश्न

युवा नेता अभय सिंह ने मिठाई खिला कर दी एक-दुसरे को बधाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एवं प्रदेश विधानसभा के उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत पर पार्टी के कार्यकर्ताओं मे जश्न का माहौल है।
इस अवसर पर दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष व भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय नेता अभय सिंह ने कि प्रदेश में नौ सीटों पर सम्पन्न हुए विधानसभा उपचुनाव में पार्टी को सात सीटों पर जीत हासिल हुई है। विधान सभा क्षेत्रों के मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुशासन पर मोहर लगाकर भाजपा को भारी मतों से जिताया है।
श्री सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में महायुति को एतिहासिक विजय हासिल हुई है। इसका पुरा श्रेय राज्य सरकार द्वारा केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है। कांग्रेस की मुस्लिम तुष्टिकरण को नकारते हुए महाराष्ट्र की जनता ने विकास करने वाली सरकार को जिताया।
अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एवं उत्तर प्रदेश में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी द्वारा सबका साथ सबका विकास और एक हैं तो सेफ हैं का परिणाम है। लोगों का भाजपा पर विश्वास बढ़ा है।
इसी को प्रचारित करते हुए शहर में होर्डिंग लगना शुरू हो गया है। रविवार सुबह तक शहर के कई स्थानों पर इस तरह के होर्डिंग बैनर दिखने लगेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments