Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्राणों की आहुति दे इंदिरा गांधी ने की देश की एकता और...

प्राणों की आहुति दे इंदिरा गांधी ने की देश की एकता और अखण्डता की रक्षा

कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा गांधी की जयंती

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देश की पहली महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न ,पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर ब्लॉक कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन कर मनाया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए इंदिरा गांधी ने अपने प्राणो की आहुति दे दी।उन्होंने देश को मजबूत करने व एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया।जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर उसके घमंड को चूर चूर कर दिया।बीस सूत्रीय कार्यक्रम लागू कर देश को हर मामले में आत्मनिर्भर बनाने का काम किया।अपने कुशल नेतृत्व में देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया। अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव बदरे आलम ने कहा कि आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद देश को हर मामले में मजबूत बनाने का काम इंदिरा गांधी ने किया।उनके नीतियों व सिद्धान्तों पर चलकर ही देश आगे बढ़ा है। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अभिनीत उपाध्याय ने कहा कि इंदिरा गांधी के सिद्धांतों के बल पर ही देश आज विकसित देशों की तरह मजबूत हो गया है। कार्यक्रम को लालसाहब यादव, सत्यम पांडेय,रामविलास तिवारी,चुन्नू श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव,सैयद फिरोज अहमद,मनोज सिंह अमेठिया,रणजीत शुक्ला, धर्मवीर भारती,रोहित यादव, अशोक कुमार,डॉ नरेन्द्र यादव, आदि ने सम्बोधित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments