Thursday, February 26, 2026
Homeबिहार प्रदेशबाजार करने आये एक युवक की हार्ड अटैक से मौत

बाजार करने आये एक युवक की हार्ड अटैक से मौत

घंटो से गिरे युवकों को नही लगाया किसी ने हाथ

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

मैरवा / बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के लोहार पट्टी बाजार में अचानक एक युवक की हृदय गति रुकने से मौत हो गयी।सड़क पर गिरे युवक को किसी ने उठाया नही।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।इधर पुलिस के आने से लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी मृतक की पहचान नही होने पर मृतक का फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, कुछ ही घंटों में मृतक के परिजन थाना पहुंचे जंहा शव की पहचान हुई।मृतक की पहचान यूपी के श्रीराम पुर थाना के दिनेश गुप्ता के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि बाजार करने के लिए मैरवा आये थे, वे बिल्कुल स्वस्थ थे।अचानक उनकी मौत कैसे हुई किसी को नही पता।हालांकि परिजनो ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। बिना किसी शिकायत के शव को गांव लेकर चले गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments