Tuesday, October 28, 2025
Homeउत्तर प्रदेशछठ पूजा को लेकर तैयारी शुरू पोखरे एवं घाटो की हुई सफाई

छठ पूजा को लेकर तैयारी शुरू पोखरे एवं घाटो की हुई सफाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। छठ महापर्व के मद्देनजर तरकुलहा मंदिर के सामने स्थित पोखरे पर आने वाले छठ व्रतियों की सुविधा के लिए मां तरकुलहा देवी धाम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं व्यापार मंडल ने संयुक्त रूप से, श्रमदान कर मंदिर के सामने स्थित पोखरे की सफाई की गई। सफाई अभियान 17 अक्टूबर 2024 से 24 अक्टूबर 2024 तक चला जिसमें 70 मजदूरों का भी सहयोग लिया गया, साथ ही साथ मंदिर के सैकड़ो व्यापारी तथा ट्रस्ट के सदस्यों ने सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया। पूरी पोखरी जो जलकुंभी एवं गंदगी से भर गया था उसे बाहर निकाला गया तथा घाटो की भी विधिवत सफाई किया गया। सफाई अभियान में प्रमुख रूप से हरीश राजभर, अमरनाथ जायसवाल, लालबचन पासवान, राजेन्द्र शर्मा, ऋषि कपूर साहनी, सोनू पासवान, सुग्रीव साहनी, रामनरायन राजभर, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष हिमांचल साहनी, गोलू हरेंद्र जायसवाल मोनू मद्धेशिया रामजन्म, सोनू, राजेन्द्र शर्मा, धर्मेंद्र जायसवाल, विजय जायसवाल, कोमल, राहुल, सुदर्शन, रामअवध, सूरज मद्धेशिया, रिंकू मद्धेशिया, राहुल शर्मा, हरिओम, राकेश सैनी, जय प्रकाश, विशाल उर्फ नाटे शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments