Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफरेंदा- सिद्धार्थ नगर हाइवे पर शव लेकर जा रहा ट्रैक्टर पलटा, एक...

फरेंदा- सिद्धार्थ नगर हाइवे पर शव लेकर जा रहा ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, पांच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिद्धार्थनगर के बुचहां गांव से राप्ती नदी के अंत्येष्टि स्थल महराजगंज धानी में अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर जा रहा ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर की स्टीयरिंग फेल होने से फरेंदा सिद्धार्थ नगर हाइवे पर कोइलाढाढ़ गांव के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में एक की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। प्राप्त समाचार के अनुसार सिद्धार्थ नगर जिले के बुचहां गांव के एक निवासी की मौत हुई थी। परिजन व ग्रामीण दो टैक्टर ट्रॉली से शव व लकड़ी लेकर धानी में राप्ती नगर के अंत्येष्टि स्थल की तरफ जा रहे थे। कोइलाढाढ़ गांव के समीप लकड़ी लेकर आ रहे ट्रैक्टर की स्टीयरिंग अचानक फेल हो गई। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। इस घटना में चालीस वर्षीय पलटू की मौके पर ही मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम व सीओ अनिरुद्ध कुमार,धानी चौकी इंचार्ज व बृजमनगंज थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। सीओ अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को इलाज के लिए धानी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments