Wednesday, April 22, 2026
Homeमहाराष्ट्रमुख्य सचिव सुजाता सैनिक का चर्मकार संघ ने किया स्वागत

मुख्य सचिव सुजाता सैनिक का चर्मकार संघ ने किया स्वागत

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
महाराष्ट्र सरकार की पहली महिला मुख्य सचिव और सुजाता सैनिक को मंत्रालय में चर्मकार विकास संघ ने संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की सुंदर प्रतिमा,शाल और गुलदस्ता भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
प्रदेश अध्यक्ष संजय खामकर, मुंबई अध्यक्ष सुभाष मराठे ,पूर्व नगर सेविका ,आशा मराठे कार्याध्यक्ष ,पूजा कांबले,डॉ प्रवीण धाडवे(परभणी) ने मुख्य सचिव से बातचीत करते हुए संत शिरोमणि रविदासजी महाराज की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश देने की मांग की।इसके अलावा महामंडल कर्ज माफ करे।महाराष्ट्र के हर जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की प्रतिमा के साथ समाज कल्याण केंद्र का निर्माण कराये।प्रतिनिधि मंडल ने कष्टकरी गटई कामगारों की तमाम समस्याओं की तरफ उनका ध्यान आकर्षित कराया।सुजाता सैनिक ने सभी लोगों के विचार और उनकी मांग को सुनते हुए उनकी समस्याओं का समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को विश्वास दिलाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments