
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) नगर के अन्य व्यापारिक संगठन से सहयोग एवं एकजुटता हेतु आये प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि आज के परिवेश में व्यापारियों को एकजुट रहना समय की मांग है। महामंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि आगामी 5 सितम्बर को दोपहर में वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य प्रदुम्न जी के सत्संग भवन पर वनविहार का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें उक्त संगठन के संरक्षक श्याम कृष्ण गोयल अपने सदस्यों के साथ ही पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष इकबाल अंसारी भी आमंत्रित रहेंगे। उक्त दिन इस विषय पर विस्तार से चर्चा कर कार्यक्रम की रुपरेखा तय की जाएगी। अधिकारियों के साथ प्रस्तावित व्यापारिक बैठक समिति के साथ ही उक्त संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगी। बैठक में युवा अध्यक्ष अविनाश सोनी, मिडिया प्रभारी अखिलेश सैनी, शौकत अली, गोपाल जी, आशुतोष सोनी, मुख्तार अहमद, जहीर इराकी, अनिल कुमार मद्धेशिया, कृष्ण कुमार गुप्ता, दुर्गेश कुमार, प्रदुम्न जी आदि उपस्थित रहे। वरिष्ठ सदस्य मुमताज अहमद ने आभार व्यक्त किया।
More Stories
सीडीओ ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, दिया सख्त निर्देश
रफ्तार पर ब्रेक यातायात पुलिस का तेज वाहन चालकों पर शिकंजा
प्रसिद्ध रंगकर्मी वाई शंकर मूर्ति के निधन पर कांग्रेसियों ने दी विनम्र श्रद्धांजलि