Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedअप्रत्याशित बाढ़ आई है तो सभी बाढ़ क्षेत्रों का दौरा कर रहा-विधायक

अप्रत्याशित बाढ़ आई है तो सभी बाढ़ क्षेत्रों का दौरा कर रहा-विधायक

बडहलगंज (राष्ट्र की परम्परा )अक्टूबर के महिने में पहली बार बाढ़ देखने को मिल रही है। यद्यपि जो गांव प्रभावित हैं उन गांवों का मैने बीते 13-14 सितंबर को हवाई सर्वेक्षण कर प्रशासन को बचाव हेतु निर्देश दिया था। इस बार अप्रत्याशित बाढ़ आई है तो सभी बाढ़ क्षेत्रों का दौरा कर रहा हूं। सांसद, विधायक, जिला प्रशासन ने जो प्रस्ताव दिया था उसका हवाई सर्वेक्षण इसी बात को लेकर किया था कि आखिर राप्ती और सरयू का जो संगम होता है उसके कारण आसपास के क्षेत्रों में तत्काल जलजमाव व भीषण बाढ़ की समस्या खड़ी होती है। उससे बचाव का क्या रास्ता हो सकता है उसको देखकर पूरा सर्वे किया जा रहा है। बरसात के बाद फिर से सर्वे कराकर हम इस कार्य को पूरा करेंगे।
यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। वे गुरूवार को बड़हलगंज क्षेत्र के कुरांव में बाढ़ पीड़ितों में बाढ़ राहत सामाग्री वितरित करने के बाद संबोधित कर रहे थे। इसके पहले विधायक राजेश त्रिपाठी ने स्वागत किया। कहा कि हमने इस बारें में जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया है कि हर बाढ़ पीड़ित को जिनके घर में भोजन बनाने की स्थिति नहीं है उनके लिए दिन में दो बार भोजन की व्यवस्था करें। सूखा राहत व खाद्य सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करावें। इसके साथ ही फसल की मुआवजा राशि को बढ़ाकर किसानों को उपलब्ध करावें। जिससे हर किसान को इस आपदा के समय सहायता हो सके। जहां जनहानि है वहां चार से पांच लाख जहां अंग भंग की स्थिति है वहां 75 हजार से 2.5 लाख की सहायता देने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। जिनके घर पूरी तरह नदी में विलीन हो गए हैं बाढ़ के चपेट में आ गए हैं उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान या एक लाख बीस हजार की सहायाता राशि उपलब्ध करावें। पशु हानि के लिए दुधारू पशुओं के लिए 37 हजार 500 रूपए की सहायता दी जाए। स्वागत व आभार विधायक राजेश त्रिपाठी व संचालन सबल सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, सांसद कमलेश पासवान, डीए कृस्ण करूणेश, एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर, हिमांशुशेखर ठाकुर, सृंजय मिश्र, अस्मिता चंद, सरोजरंजन शुक्ल, शिवाजी चंद, आशीष राय, मायाशंकर शुक्ल, शत्रुघ्न कसौधन, रतनप्रकाश दुबे, नित्यानंद मिश्र, महेश उमर, वेदप्रकाश त्रिपाठी, श्रीकांत सोनी, धर्मेंद्र तिवारी, राजीव पांडेय आदि मौजूद रहे।
इन्हें मुख्यमंत्री ने दिया राशन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुर्कवलिया की दुलारी, सीधेगौर की कलावती, सरयाखास की धर्मा देवी, मैभरा की सुमित्रा, सरयाखास के बृजेश, बल्थर के कैलाश, नेतवार पट्टी की माया, सीधेगौर की कमला, पिड़हनी के हरिवंश साहनी, जगदीशपुर की उर्मिला सहित 300 बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत सामाग्री का वितरण किया।

संवाददाता गोरखपुर…

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments