Wednesday, June 10, 2026
HomeUncategorizedराष्ट्रीयशिक्षा का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

शिक्षा का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

रायसेन/मध्यप्रदेश(राष्ट्र की परम्परा)
बेगमगंज में शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा संस्कार केंद्रों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा आयोजित विभाग स्तरीय संस्कार केन्द्र अभ्यास वर्ग का समापन बेगमगंज ज़िला रायसेन में हुआ। शारदा विहार द्वारा संचालित संस्कार केंद्रों के प्रमुख एवं वर्ग मुख्य शिक्षक मुकेश चंद्रवंशी के द्वारा, वर्ग के बारे में जानकारी दी गई। विद्या भारती सेवा क्षेत्र की शिक्षा का विभागीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में अलग-अलग गतिविधियां कराई गई। सत्र के पंचम दिवस के समापन सत्र में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व मां सरस्वती की वंदना कर अतिथियों का स्वागत किया गया,जिसमे संस्कार केन्द्र के विभाग प्रमुख गुलाब राव मुसरे ने वर्ग प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जबकि भोपाल जिला प्रमुख सुनील नागर ने सभी का आभार व्यक्त किया। विदिशा जिला प्रमुख राजीव शर्मा, शारदा विहार संस्कर केंद्र प्रमुख मुकेश चंद्रवशी सहित मुख्य वक्ता शिवराज सिंह चौधरी ने हम सभी का मार्ग दर्शन किया। कार्यक्रम में मोनिका जैन एडवोकेट भारत तिब्बत सहयोग मंच प्रांत अध्यक्ष एवं सभी संस्कार केंद्रों के आचार्य एवं दीदी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments