Saturday, February 21, 2026
HomeUncategorizedमहिला दिवस के उपलक्ष्य में पिकनिक का आयोजन

महिला दिवस के उपलक्ष्य में पिकनिक का आयोजन

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा) हर साल की तरह इस बार भी महिला दिवस के उपलक्ष्य में कलीना, कुर्ला विधानसभा में ताराबाई बडगुजर फाउंडेशन बचत गट की ओर से महिलाओं के लिए पिकनिक का आयोजन किया गया। सहारा रिसोर्ट के लिए निकाली गई इस पिकनिक में बड़ी संख्या में बचत गट की महिलाएं सम्मिलित हुई। कार्यक्रम के आयोजक उत्तर मध्य मुंबई जिला भाजपा के उपाध्यक्ष और कलीना के प्रभारी अजय बडगूजर थे। बडगुजर ने बताया कि महिला दिवस के उपलक्ष्य में हर साल की तरह इस बार भी ताराबाई बडगुजर फाउंडेशन महिला बचत गट की ओर से महिलाओं की दो बस सहारा फार्म रिसोट के लिए निकाली गई, पिकनिक में शामिल हुई महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुई और अपने हुनर का प्रदर्शन किया। अजय बडगुजर ने बताया कि महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए ताराबाई बडगुजर फाउंडेशन महिला बचत गट की ओर से समय समय पर अनेक उपक्रमों का आयोजन किया जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments