Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत के प्रदेश सचिव बने संदीप जायसवाल

हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत के प्रदेश सचिव बने संदीप जायसवाल

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत के राष्ट्रीय महासचिव अर्जुन जायसवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को कैम्प कार्यालय बरहज में एक बैठक आहूत की गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों को गांव-गांव, घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया गया। बैठक में अर्जुन जायसवाल ने विचार व्यक्त करते हुए सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान किया, साथ ही साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष नानकदीन भुर्जी पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत को मजबूत करते हुए, सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुचाने का आह्वान किया। बैठक में सभी अधिकारी व पदाधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन दीपक गुप्ता ने किया।बैठक के दौरान अध्यक्ष ने आजाद नगर दक्षिणी बरहज निवासी संदीप जयसवाल को हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत के प्रदेश सचिव बनने पर शुभकामनाएं दी। इस दौरान संदीप जायसवाल ने कहा कि सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते व हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत को मजबूत करते हुए, भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का संकल्प एवं संदेश गांव गांव तक पहुंचाना है।
बैठक में सीताराम जायसवाल, संतोष मद्धेशिया, गौतम गुप्ता, दीपक जायसवाल, राजकुमार वर्मा, पिंटू कुमार, सुनील मद्धेशिया, संजय भुर्जी, तुलसी मद्धेशिया, आनंद मद्धेशिया, अशोक गुप्ता, दीपराज भुर्जी, प्रभात जायसवाल, प्रदीप यादव, संजय सोनकर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments