Tuesday, February 17, 2026
Homeआजमगढ़नगरपालिका द्वारा जनता पर सितम विभागों पर रहम

नगरपालिका द्वारा जनता पर सितम विभागों पर रहम

बड़े बकायरों में शामिल है एसपी डीएम और सीडीओ कार्यालय सहित कई दफ्तर

इन विभागों से कर वसूली करने में अबतक नगर पालिका परिषद रहा मौन

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
नगर पालिका परिषद अपने क्षेत्र के बाशिंदों को सुविधाएं मुहैया कराती है लोग गृह कर और जल कर जमा करने में लापरवाही बरतते हैं। नगर पालिका की सूची देखें तो डीएम, एसपी और सीडीओ कार्यालय भी बड़े बकायेदारों में शामिल हैं। बकाया कर वसूली के लिए आमजन को तो समय-समय पर नोटिस जारी किया जाता है, लेकिन सरकारी विभागों पर मेहरबानी दिखाई जा रही है। यही वजह है कि कर का बोझ बढ़ता जा रहा है। नगर पालिका के अफसर अक्सर बजट न होने के कारण विकास कार्य कराने में असमर्थता जताते रहते हैं। वहीं, जिले के सरकारी कार्यालयों पर लाखों रुपये का कर बकाया है, जिसकी वसूली नहीं की जा रही है। जिले के 24 बड़े बकाएदारों की सूची पर आठ सरकारी कार्यालय शामिल हैं। सिविल लाइन स्थित दूरदर्शन का कार्यालय नगर पालिका का सबसे बड़ा बकायेदार है। इस पर 12 लाख 24 हजार रुपये का गृह कर और जलकर बकाया है। नगर पालिका प्रशासन कर वसूली के लिए आमजन को नोटिस जारी कर रहा है, वहीं लाखों रुपये के बकायेदार सरकारी कार्यालयों पर मेहरबानी दिखा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments