Sunday, February 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजनपद में हर्षाेल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनायी गयी आदि कवि महर्षि...

जनपद में हर्षाेल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनायी गयी आदि कवि महर्षि बाल्मीकि जयन्ती

डीएम, एसपी व सीडीओ ने महर्षि वाल्मीकि जयन्ती पर रामायण पाठ का दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर किया शुभारम्भ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के कुशल मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय स्थित श्रीराम जानकी मन्दिर, खलीलाबाद में पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ महर्षि बाल्मीकि जी की जयन्ती व रामायण पाठ का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी नें महर्षि बाल्मीकि जयंती एवं रामायण पाठ कार्यक्रम का शुभारम्भ बाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता एवं मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करते हुए आदि कवि महर्षि बाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर पूजा अर्चना किया गया।
जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने आदि कवि महर्षि बाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महर्षि बाल्मीकि जी अपने बचपन में धार्मिक कार्यों से बहुत दूर रहे, परन्तु जब उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ तब प्रभु श्री राम के शरण में चले गये और प्रभु की भक्ति में लीन हो गये।
उन्होंने कहा कि प्रभु की भक्ति और आत्म शक्ति से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। महर्षि बाल्मीकि जी के जयन्ती के अवसर पर हम उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं।
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर यह कार्यक्रम सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा पंजीकृत सांस्कृतिक दल ‘‘महेश मौर्या एण्ड लोक गीत पार्टी’’ के कलाकारों द्वारा महर्षि बाल्मीकि रामायण पाठ एवं गीत प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर श्रीराम जानकी मंदिर के महन्त श्रद्धेय श्री श्री 108 श्रीकृष्ण मुरारी दास जी, जिला विकास अधिकारी सुरेश कुमार केसरवानी, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, तहसीलदार सदर जनार्दन, खण्ड विकास अधिकारी विनोद मणि त्रिपाठी, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, वरिष्ठ सहायक नगर पालिका खलीलाबाद उमेश चौधरी सहित अन्य आगंन्तुक, सम्भ्रान्तजन एवं भक्तगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments