February 21, 2026

Hindi News – पढ़िए देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और ज्योतिष से सम्बंधित सभी समाचार. Read Latest and Breaking news in hindi

शिक्षा मित्र संघ के जिला मंत्री के अगुवाई में हुई बैठक, आगे की रणनीति पर हुई चर्चा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । ब्लॉक नवाबगंज के सीमावर्ती क्षेत्र मे उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की एक आवश्यक बैठक प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज प्रथम मे आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता जिला मंत्री मोहम्मद सलीम ने किया l
बैठक में मुख्य रूप से लखनऊ में आयोजित नौ अक्टूबर के धरने को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई व इसी क्रम मे ब्लॉक अध्यक्ष युगुल किशोर वर्मा ने अवगत कराया कि सभी लोग अपना सदस्यता शुल्क जमा कर दे और लखनऊ चलने की तैयारी करें l
ब्लॉक महामंत्री पवन कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षामित्र से संबन्धित किसी प्रकार की समस्या हो तो ब्लाक कार्यकारिणी को अवगत कराये तथा ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि विगत कई वर्षों बाद यह महत्वपूर्ण बैठक हुई है l अगली बैठक 24 सितंबर रविवार को बाबागंज मैं होगी सभी शिक्षा मित्र साथी समय से उपस्थित हो जिससे आगे कि रणनीति बनायीं जा सके।
बैठक मे फखरुद सईद,सिराज अहमद, संतोष सिंह, धर्मराज वर्मा,वकील अहमद,चंद्रशेखर वर्मा,दीपक वर्मा,शिव प्रसाद, रेशमा बानो,रामकिशोर, मंसाराम, काशीराम आदि शिक्षामित्र उपस्थित रहे बैठक के अन्त में मंसूर अहमद द्वारा बैठक में आए हुए समस्त पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया गया,और सभी शिक्षामित्र को जलपान करा कर धन्यवाद दिया गया I