Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदो शातिर लुटेरों को केंट पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो शातिर लुटेरों को केंट पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) कैंट पुलिस ने दो शातिर मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की पुलिस अधीक्षक कृष्ण विश्नोई ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि रेलवे स्टेशन से ई रिक्शा पकड़कर शिवम गुप्ता अपने मामा के धर धासीकटरा जा रहे थे तभी डीलक्स गाड़ी से दो शातिर अंकित गुप्ता 18 वर्ष चंदन प्रजापति 22 वर्ष मोबाइल लूटने का प्रयास करने लगे और भागने लगे घटना की तुरंत जानकारी होने पर बाइक सवार को घेराबंदी कर कचहरी चौराहे के पास से बदमाशों को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि दोनो अभियुक्तगण से पुछताछ कि गई तो जानकारी हुई की अंकित गुप्ता और चंदन प्रजापति दोनो अच्छे दोस्त है अंकित एक साल से इंदौर में रह कर पेंट पालिश का काम करता था गोरखपुर 15 दिन पहले ही आया था अपने दोस्त चंदन प्रजापति के साथ मोबाइल छीनने का काम कर रहा था । पूछताछ में यह भी बताया की अंकित अपनी बहन के घर नौसड़ में अपने दोस्त चंदन को साथ में लेकर एक दिन से रह रहा था और अपने जीजा की गाड़ी हीरो एच एफ डीलक्स लेकर घूम कर नशे के शौक को पूरा करने के लिए मोबाइल छीनने का काम करते थे । रेलवे स्टेशन से ई0 रिक्सा पकड़ कर वादी अपने मामा के घर घासी कटरा जा रहें थे गोलघर काली मंदिर के पास हीरो एचएफ डीलक्स गाड़ी से सवार दो बदमाशों नें उनका मोबाइल छिनने का प्रयास किया और भागने लगे घटना की तुरन्त जानकारी होने पर बाईक सावर बदामाशों की घेरा बन्दी कर पकड़ लिया गया । गिरफ्तार करने वालो मेंप्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय थाना कैण्ट उ0नि0 उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार राय चौकी प्रभारी जटेपुर थाना कैण्ट
का0 कां0 राजेश यादव थाना कैण्ट का कां संजीत यादव थाना थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर समलित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments