Sunday, February 22, 2026
Homeआजमगढ़यूपी की सभी सीटों पर जीतेगी भाजपा: डॉ.संजय निषाद

यूपी की सभी सीटों पर जीतेगी भाजपा: डॉ.संजय निषाद

सपा ने सिर्फ परिवारवाद का किया विकास

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l भारतीय जनता पार्टी सरकार में सर्वसमाज का विकास हो रहा है। जबकि समावादी पार्टी ने सत्ता में रहने पर सिर्फ अपने परिवार का ही विकास किया है, उक्त बातें कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहीं। वे आजमगढ़ में आयोजित कार्यकर्ता बैठक के दौरान मीडिया से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि मैनपुरी के उपचुनाव का लोकसभा के आम चुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ जीत दर्ज करेगी। जिन सीटों पर जीत का अंतर कम था, उस पर पार्टी विशेष रूप से ध्यान दे रही है। संजय निषाद ने कहा कि निषाद समाज को किसी भी सरकार में उसका हक और अधिकारी नहीं मिला। पूरे प्रदेश में कार्यक्रम कर समाज के लोगों को एक मंच पर लाने का काम किया जा रहा है। ताकि वर्तमान सरकार में हमें संविधान के अनुसार हक और अधिकार मिल सके। उन्होंने कहा कि सर्वसमाज के साथ ही भाजपा से मुस्लिम वर्ग भी अब तेजी से जुड़ रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिन्होंने 70 साल की सत्ता में कुछ नहीं किया, वह अब क्या कर सकते हैं। एक सवाल के जबाब में कहा कि शिवपाल यादव कभी सपा से अलग नहीं हुए। सपा सिर्फ अपने परिवार के लिए काम कर रही है। वह कभी सर्वसमाज का भला नहीं कर सकती। लोक निर्माण विभाग द्वारा आजमगढ़ जिले की सड़कों को बिना गड्ढा मुक्त किए ही गड्ढा मुक्त होने की रिपोर्ट भेजे जाने पर कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments