
सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड के जमुई तिवारी स्थित सर्वानंद शांडिल्य योगेश्वर महाविद्यालय के प्रबंधक अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में एक स्वागत कार्यक्रम तथा पौधरोपण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय भूषण उर्फ राजन तिवारी, विशिष्ट अतिथि सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अभय तिवारी, भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव शिवाकांत तिवारी का स्वागत माल्यार्पण कर विद्यालय के प्रबंधक अभिषेक तिवारी व रेनू शुक्ला ने किया।
शिवाकांत तिवारी ने कहाकि सर्वानंद शांडिल्य योगेश्वर महाविद्यालय अपने क्षेत्र में शिक्षा के माध्यम से अलख जगा रहा है। नववर्ष के जनवरी माह में पौधरोपण कर विद्यालय के शान शौकत को बढ़ाने का कार्य किया। कार्यक्रम में प्राचार्य रेनू शुक्ला, समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के पूर्व राष्ट्रीय सचिव मारूफ अंसारी, जय नारायण यादव, अनुवांशिका शुक्ला, तनिष्का शुक्ला, शिव प्रकाश मिश्र आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।
More Stories
अपर जिलाधिकारी ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत, सात घायल
धार्मिक विरासत के संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, मंदिरों के जीर्णोद्धार और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम