
भाजपा में नई जिम्मेदारी मिलने पर व्यापारियों ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट किया, मंदिर के विकास को गति देने का दिया भरोसा
खोराबार (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जंगल रमलखना निवासी कृष्ण चंद्र वर्मा को भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक तथा राजनारायण सिंह को भाजपा किसान मोर्चा गोरखपुर महानगर का लगातार तीसरी बार महामंत्री बनाए जाने पर मंगलवार को ऐतिहासिक मां तरकुलहा देवी धाम में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।मंगलवार शाम करीब 3:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में मंदिर परिसर के व्यापारियों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने दोनों नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जाहिर की गई। समारोह में व्यापारियों और स्थानीय लोगों का उत्साह देखते ही बना।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृष्ण चंद्र वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में समाज के सभी वर्गों को सुरक्षा, सम्मान और विकास के समान अवसर मिल रहे हैं। पार्टी नेतृत्व समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर उनका सम्मान कर रहा है। उन्होंने मां तरकुलहा देवी धाम के विकास को लेकर प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि आने वाले समय में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और व्यापारियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।वहीं, राजनारायण सिंह ने सम्मान के लिए सभी व्यापारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उल्लेखनीय है कि राजनारायण सिंह मां तरकुलहा देवी धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं, जबकि कृष्ण चंद्र वर्मा व्यापार मंडल के अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे हैं।इस अवसर पर डॉ. दिनेश यदुवंशी, अमरनाथ जायसवाल, हिमाचल साहनी, ट्रस्ट के महामंत्री राजेश जायसवाल, व्यापार मंडल के महामंत्री मुन्नीलाल चौहान, ऋषि साहनी, सोनू पासवान, सचिन पासवान, बबलू पासवान, उज्ज्वल साहनी, धर्मेंद्र जायसवाल, हरिओम, सुग्रीव साहनी, हरीश राजभर, विष्णु तिवारी और जयप्रकाश सैनी सहित सैकड़ों व्यापारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
