बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को मिहींपुरवा में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। सीएचसी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल जाना गया। कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मंडल अध्यक्ष रामसरोज पाठक की अध्यक्षता और बलहा विधायक के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में सफाई की। इसके बाद विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों से बातचीत की और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिवस सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के तहत समाज के जरूरतमंद और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ की भावना से जनसेवा करने का संदेश दिया।कार्यक्रम में मंडल महामंत्री हरिओम चौधरी, रामादल मौर्य, मंडल उपाध्यक्ष विकास मौर्य, मंडल मंत्री दिव्यप्रकाश मिश्रा और गुरमीत सिंह, हर्षित शुक्ला,निक्की जिंदल समेत मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।