काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा एवं भारतीय शिल्पकार समिति के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को नगर के दोनक्का स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर परिसर में विश्वकर्मा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच षोडशोपचार पूजन, हवन, रामचरितमानस पाठ, काव्य गोष्ठी और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।काव्य गोष्ठी में जिले के कवि संतोष सिंह, पीके प्रचंड और वंदना विशेष ने काव्य पाठ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वीरेंद्र बहादुर तथा विशिष्ट अतिथि जिला प्रचारक अजय रहे।कार्यक्रम के संयोजक डॉ. त्रिलोकी विश्वकर्मा और डॉ. गणेश प्रसाद विश्वकर्मा रहे। संचालन भारतीय शिल्पकार समिति के विपिन विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. सीएल विश्वकर्मा, जिला कार्यवाह भूपेंद्र सिंह, कैलाश विश्वकर्मा, रामकुमार शर्मा, डॉ. प्रदीप विश्वकर्मा, निशा शर्मा, दिवाकर प्रताप विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, डॉ. हेमंत पांडे, अनामिका शर्मा, सरोज कुमारी, यमुना प्रसाद विश्वकर्मा, पंकज शुक्ला, राजन तिवारी, अनिल कुमार विश्वकर्मा, मनोहर लाल विश्वकर्मा और नोखेलाल सहित बड़ी संख्या में विश्वकर्मा वंशीय बंधु मौजूद रहे।