Sunday, April 19, 2026
HomeNewsbeatअग्निशमन सेवा सप्ताह: स्कूलों में जागरूकता अभियान, छात्रों को दिए अग्नि सुरक्षा...

अग्निशमन सेवा सप्ताह: स्कूलों में जागरूकता अभियान, छात्रों को दिए अग्नि सुरक्षा के गुर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अग्निशमन तथा आपात सेवा विभाग द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत विभिन्न विद्यालयों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और समाज को आग से बचाव तथा आपात स्थिति में सही कदम उठाने के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अभियान के अंतर्गत स्कॉलर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल राघवनगर, बीएन पब्लिक स्कूल, केडी पब्लिक स्कूल उमनागर, सेंट जेवियर्स स्कूल गौरीबाजार, सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर, सेंट जेवियर्स स्कूल भाटपाररानी, एसबीटी पब्लिक स्कूल गौरीबाजार और आरएसएस अकैडमी सलेमपुर सहित कई विद्यालयों में “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज—आग की रोकथाम के लिए एक साथ” विषय पर निबंध लेखन और चार्ट मेकिंग प्रतियोगिताएं कराई गईं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को गैस सिलेंडर, शॉर्ट-सर्किट और अन्य कारणों से होने वाली आग की घटनाओं के प्रति सतर्क रहने के उपाय बताए गए। साथ ही आपात स्थिति में घबराने के बजाय समझदारी और सूझबूझ से काम लेने के तरीके भी समझाए गए। प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी विशाल यादव और उनकी टीम ने विद्यालयों में पहुंचकर अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी। छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर आग बुझाने की तकनीक भी सिखाई गई, जिससे वे वास्तविक परिस्थितियों में बेहतर प्रतिक्रिया दे सकें।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को अग्निशमन विभाग और विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत किया गया। विभाग ने इस तरह के अभियानों को भविष्य में भी जारी रखने की बात कही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments