नए पदाधिकारियों का हुआ चयन
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l रविवार को मोहाव बाईपास स्थित भाकपा कार्यालय पर अखिल भारतीय नौजवान सभा के विस्तार एवं मजबूती पर चर्चा तथा पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।
इस विषय पर ऐ आई वाई एफ के प्रदेश सचिव संदीप शर्मा ने बताया कि पूर्व कॉल से ही नौजवानों के हाथ सत्ता रही है। और नौजवानों ने देश के विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
नौजवान अपने दम पर समाज की दशा और दिशा को बदलते रहे है। लेकिन आज के युग मे कुछ युवा पीढ़ी अपने आप को बेरोजगार मानकर बैठ गयी है। युवाओं के इस भ्र्म को तोड़ कर युवाओं की नकारात्मक सोच को सही दिशा देने के लिये संगठन को मजबूत किया जा रहा है, जिससे की युवा अपने आत्मबल को पहचाने और अधिकारों के प्रति सजग रहे। इस क्रम मे
प्रदेश अध्यक्ष फकरे आलम ने बताया कि, आज के युवाओं को कुछ लोग धर्मिक एवं जातिवाद के भेदभाव मे बरगला रहे है। इस लिए युवाओं को आगे करने के लिए मेरे संगठन के लोग गांव गांव जा कर उनके अधिकारों के उनको लिए प्रेरित करे।
वही खेत मजदूर यूनियन के राज्य सचिव विनोद सिंह ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। क्योंकि युवा राह भटक चूका है अतः इन्हे सही रास्ते पर लाना हम लोगो का कर्तव्य है।
वही भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के जिला सचिव अरविन्द कुशवाहा ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कहा कि आज कि युवा पीढ़ी अपने अधिकारों को पहचानते हुए समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का कार्य करे।
इस दौरान आनंद प्रकाश चौरसिया, अनिल निषाद, कन्हैया चौरसिया, अशोक कुशवाहा, मन्नू कुशवाहा, आदि लोग मौजूद रहे।
