Thursday, March 5, 2026
HomeNewsbeatकोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान


बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे परिजनों में गहरी चिंता का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार रोहित कुमार वर्मा (पुत्र संतोष कुमार वर्मा), निवासी कुरहा टेटरा, पोस्ट बहुताचक उपाध्याय, थाना उभांव, तहसील बेल्थरा रोड, 21 फरवरी की सुबह अपने घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद से अब तक घर वापस नहीं लौटे हैं।
बताया जा रहा है कि रोहित रोज की तरह सुबह अपना बैग लेकर साइकिल से मालदा स्थित कोचिंग के लिए निकले थे। उस समय सब कुछ सामान्य था और घर से निकलते समय उन्होंने किसी प्रकार की चिंता या परेशानी भी जाहिर नहीं की थी। शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता होने लगी।
परिवार के लोगों ने पहले अपने स्तर से आसपास के गांवों, रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों से संपर्क कर रोहित के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन कहीं से भी उसके संबंध में कोई सूचना नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने थाना उभांव में पहुंचकर गुमशुदगी की तहरीर दी।पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और संभावित स्थानों पर रोहित की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और छात्र की जल्द बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।इधर रोहित के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता समेत पूरा परिवार उसकी सलामती की दुआ कर रहा है। परिवार ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को रोहित कुमार वर्मा के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल थाना उभांव को सूचित करें। इसके अलावा उनके भाई राहुल कुमार के मोबाइल नंबर 7458884956 पर भी सूचना दी जा सकती है। स्थानीय लोगों ने भी छात्र की सकुशल वापसी की कामना की है और प्रशासन से मामले में तेजी लाने की मांग की है, ताकि परिजनों की चिंता जल्द समाप्त हो सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments