देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत 11 फरवरी 2026 को तरकुलवा CFL के अंतर्गत ब्लॉक रामपुर कारखाना की ग्रामसभा सीरिसिया नंबर-01 में एक मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और बैंकिंग सेवाओं तथा सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
इस मेगा कैंप में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से LDO श्री शमसुद्दीन, LDM श्री आर.एस. प्रेम, आरसेटी के निदेशक विशाल गुप्ता, नजदीकी बैंक शाखाओं के शाखा प्रबंधकगण, डीसी प्रतिनिधि तथा आरोह फाउंडेशन देवरिया की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता, KYC अपडेट का महत्व, साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय और सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं के बारे में विस्तार से जागरूक किया।
ये भी पढ़े – निजी स्कूलों में गरीब बच्चों का कराएं नामांकन-खण्ड शिक्षा अधिकारी
कार्यक्रम के दौरान लोगों की बैंकिंग संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। अधिकारियों ने डिजिटल लेनदेन में सावधानी बरतने, किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर बैंकिंग जानकारी साझा न करने और समय-समय पर KYC अपडेट कराने की अपील की।
इस मेगा कैंप के माध्यम से ग्रामीणों में बैंकिंग जागरूकता बढ़ी और वित्तीय योजनाओं के प्रति विश्वास मजबूत हुआ।
Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2026/01/earthquake-engineering-structural.html?m=1
